कर्ज में डूबे विडियोकॉन की हालत खस्ता, फिर भी दिया शिवसेना को 85 करोड़ का चंदा

0
नोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में चल रही नोटबंदी का असर हर तरफ है। हर कोई अपने पैसे को सुरक्षित करना चाहता है। कोई अपने पैसे को चेरेटी में दे रहा है, तो कोई गरीब की मदद कर रहा है। इसी के चलते बीएमसी चुनाव से ठीक पहले शिवसेना को मिला 85 करोड़ रुपये का चंदा जो अब सवालों के घेरे में है। साल 2015-16 में पार्टी को कुल 86.84 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले जिसमें से 85 करोड़ रुपये का चंदा अकेले विडियोकॉन कंपनी ने दिया। खुद कर्ज में डूबे विडियोकॉन की शिवसेना पर इस ‘मेहरबानी’ को लेकर अब कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  ओबैसी का वादा, बीएमसी चुनाव जीतने पर बजट का 20% हिस्सा मुस्लिमों के लिए

विडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (VIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वेणुगोपाल धूत के भाई राज कुमार धूत शिवसेना से राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। खास बात यह है कि विडियोकॉन से मिले इस बड़े चंदे की बदौलत शिवसेना ने कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल को भी चंदे के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी और नगरोटा पर संसद में हंगामा, जेटली से भिड़े शरद यादव

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस को साल 2015-16 में 22 करोड़ रुपये चंदा मिला, बीजेपी ने अभी तक चंदे की जानकारी जमा नहीं की है, पर यह माना जा सकता है कि उसे मिला चंदा शिवसेना से ज्यादा ही होगा क्योंकि 2014-15 फाइनैंशल इयर में बीजेपी को 437.35 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला था। डिटेल्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी: इस बैंक में पुराने नोट बदलवाने के लिए नहीं होगी ID प्रूफ की जरूरत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse