यह है यूपी का सबसे ‘शुभ’ विधानसभा क्षेत्र, जो पार्टी यहां से चुनाव जीतती है, सत्ता उसकी

0
विधानसभा क्षेत्र
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज जिस विधानसभा क्षेत्र से किया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। प्रदेश में चुनाव के पहले चरण और दूसरे चरण के तहत पश्चिमी यूपी में मतदान होना है। ऐसे में ज्यादातर अन्य नेता इसी इलाके से अपने प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश ने सुल्तानपुर सदर सीट से अपने कैंपेन की शुरुआत कर के सबको चौंका दिया। इस इलाके में पांचवे चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। दरअसल, अखिलेश के ऐसा करने के पीछे एक खास वजह है।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के कुनबे में कलह का क्या होगा अंजाम ? देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि अखिलेश द्वारा प्रचार की शुरुआत के लिए इस सीट को चुनने की वजह यह हो सकती है कि इस विधानसभा क्षेत्र को साल 1969 से लकी माना जाता है। यह सीट इतनी ‘शुभ’ मानी जाती है कि जो पार्टी यहां से चुनाव जीतती है, वही यूपी की सत्ता पर काबिज होती है। 1969 में कांग्रेस से लेकर 2012 में समाजवादी पार्टी तक, यहां से जीतने वाली सभी पार्टियां प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रही हैं। 2009 के परिसीमन से पहले इस सीट का नाम जयसिंहपुर था।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम की बड़ी घोषणा, समाजवादी पार्टी नहीं करेगी कोई गठबंधन

2012 में यहां से चुने गए सबसे युवा विधायक अरुण कुमार वर्मा कहते हैं कि उन्हें यहां मुख्यमंत्री अखिलेश की रैली होने की जानकारी सिर्फ तीन दिन पहले मिली। उन्होंने कहा, ‘मुझे आनन-फानन में रैली को सफल बनाने की काफी तैयारी करनी पड़ी।’

इसे भी पढ़िए :  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख नहीं चाहते यूपी में बीजेपी की सरकार, वीएचपी पर भी साधा निशाना
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse