मायावती की CBI जांच करायेंगे CM योगी!, 21 चीनी मिलों की बिक्री की खुलेगी पोल

0
योगी
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के एक्शन में आते ही प्रदेश में चौतरफा हड़कंप मच गया है। और अब योगी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को झटका देने वाले हैं। मायावती सरकार में राज्य की 21 चीनी मिलों को बेचने में हुए 1180 करोड़ रूपये घोटाले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़िए :  यहां पैसे नहीं अंटरगारमेंट होते हैं चोरी, परेशान महिलाओं ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

 

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस घोटाले की सीबीआई से जांच कराने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बंद पड़े सहकारी चीनी मिलों को सीजन 2018-19 में चालू कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग का प्रजेंटेशन देखने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010-11 में 21 चीनी मिलों को बेचने में 1100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।

इसे भी पढ़िए :  धार्मिक शिक्षा अनिवार्य करने के लिए निर्देश देने से हाईकोर्ट का इनकार

 

सीएम ने घोटाले की जांच के गहन निर्देश  दाता हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर जांच सीबीआई द्वारा भी कराई जा सकती है। देश की संपत्ति को औन-पौने दामों पर बेचना किसी भी व्यक्ति का अधिकार नहीं है। जनता की संपत्ति का दुरूपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल और मायावती के EVM में गड़बड़ी के दावे में है दम? जानिए ये 5 अहम बातें

अगली स्लाइड में पढ़ें अखिलेश सरकार में भी हुई थी जांच

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse