दिल्ली में हादसा, ढही पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत

0

दिल्ली के  इंद्रपुरी इलाके में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत सामने वाले मकान पर गिर गई। घटना शुक्रवार  रात तकरीबन 3 बजे की है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और राहत कार्य शुरू कर दिया। आप को बता दें कि इमारत 5 मंजिला थी।

इसे भी पढ़िए :  जानलेवा इश्क: जिसकी आंखो में गवारा नहीं थे आंसू, उसे मजबूरी देनी पड़ी मौत

 

स्थानिय लोगों की मानें तो जब रात में इमारत गिरी तो एक धमाके जैसी आवाज़ आई और चारों तरफ धूल ही धूल फैल गई। उन्होंने ये भी बताया कि वो मकान से उतरने में असमर्थ थे और उन्हें रस्सी की मदद से नीचे उतारा गया। निर्माणाधीन इमारत के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल के जश्न के दौरान बेंगलुरु में महिलाओं के साथ छेड़खानी, गृहमंत्री ने आधुनिक पहनावे को दोषी ठहराया

मौके की तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि इमारत गिर कर मकान के ऊपर टिकी हुई है। इमारत के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि घटिया निर्माण सामग्री के चलते ये हादसा हुआ। नारायणा से विधायक विजेंद्र गर्ग ने इस हादसे को एमसीडी की गैर जिम्मेदारी और लापरवाही बताया। साथ ही कहा कि एमसीडी किसी को भी कहीं भी इमारत बनाने की अनुमति दे देती है।

इसे भी पढ़िए :  छात्र के लापता होने को लेकर JNU में तनाव, छात्रों ने VC को बनाया बंधक