जानवर की न दें कुर्बानी, केक काटकर मनाएं बकरीद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

0

बकरीद पर कुर्बानी के नाम पर जानवरों की दी जाने वाली बलि के विरोध में खुद मुस्लिम समाज खड़ा हो गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी का कड़ा विरोध जताया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने ले ली 2 और लोगों की जान

यूपी और उत्तराखंड के संयोजक ने मुसलमानों से अपील की कि वे बकरीद पर बेजुबान जानवरों का कत्ल न करें, बल्कि केक काटकर सांकेतिक तौर पर बकरीद मनाएं।

विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी के सह-संयोजक अधिवक्ता खुर्शीद आगा ने कहा, ‘बकरीद में कुर्बानी को लेकर समाज में अंधविश्वास फैला है, मुसलमान अपने आपको ईमान वाला तो कहता है, लेकिन वास्तव में अल्लाह की राह पर चलने से भ्रमित हो गया है।’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में डेंगू का कहर जारी, इस महीने 109 नए मामले दर्ज, अब तक कुल 277 मामले सामने आए

उन्होंने कुर्बानी का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि कुर्बानी जायज नहीं है तो फिर जानवरों की कुर्बानी क्यों दी जा रही है?

इसे भी पढ़िए :  अब मुसलमानों को मौलवी समझाएंगे 'गाय के फायदे', RSS के एजेंडे को देंगे हवा

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK