नशे में टल्ली औरत ने मचाया हंगामा, देखिये वीडियो

0
इलाहाबाद

इलाहाबाद में एक महिला ने शराब पीकर खूब उत्पात मचाया। इस महिला ने दुकानों से लेकर थाने तक खूब हंगामा किया। ये मामला है इलाहाबाद के पॉश इलाके सिविल लाइंस का, जहां एक औरत ने पहले दुकान से एक बोतल शराब लेकर पी डाली फिर दूसरी बोतल लेने पहुंची तो दुकानदार ने मना कर दिया और उसके बाद इस औरत ने खूब हंगामा मचाया।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी बेटियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार

ये औरत इतनी नशे में धुत थी कि अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी, और जब लोगों ने उसे समझाकर काबू में करने की कोशिश की तो उसने सबके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता ने श्रेय लेने के चक्कर में अधूरी रोड का ही कर दिया उद्घाटन

शराब की दुकान और बाजार में हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई थाने में महिला खुद को कभी प्रतापगढ़ के राजघराने की राजकुमारी बताती तो कभी जज परिवार की बेटी लेकिन वो इतने नशे में थी कि अपनी सही पहचान भी नहीं बता पा रही थी। जब थोड़ी देर बाद महिला होश में आई और इस बारे में पूछा गया तो उसने इस नाटक को भूत प्रेत का चक्कर बता दिया। फिलहाल पुलिस महिला का मेडिकल कराकर फिर कार्रवाई की बात कह रही है।

इसे भी पढ़िए :  फर्रूखाबाद में आक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत