सावधान: प्लास्टिक की बंदगोभी के बाद बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे!

0
प्लास्टिक के अंडे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्लास्टिक के बंंदगोभी के बाद अब प्लास्टिक के अंडे बेचे जाने की खबर है। मामला कोलकाता की है, जहां कोलकाता नगर निगम ने शहर के बाजारों में कथित तौर पर प्लास्टिक के अंडों की बिक्री की जांच के आदेश दिए हैं। केएमसी महापौर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अनीता कुमार द्वारा ‘कृत्रिम अंडे’ को लेकर पुलिस में की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगरपालिका ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से सभी नगरपालिका बाजारों की जांच करने को कहा है। केएमसी के महापौर सोवन चटर्जी ने बताया कि प्लास्टिक के अंडे कोलकाता के तिलजला बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। महापौर का कहना है कि जैसे ही उन्हें प्लास्टिक के अंडों की शिकायत मिली उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी बताया, ताकि सभी नगरपालिका बाजारों में जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दस्तावेजी सबूत भी मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  मदरसा नहीं गया तो बेटे को जंजीर से बांधा

शिकायत करने लाले अनीता कुमार के अनुसार, ‘नकली अंडा’ तवे पर डालने पर अजीब तरह से प्लास्टिक की तरह फैल जाता है। अनीता ने कहा, उन्होंने अपना संदेह दूर करने के लिए इसमें आग लगाई और अंडों ने तुरंत आग पकड़ ली। इसका खोल भी प्लास्टिक की तरह दिखता है। अनीतो को विश्वास था कि यह नेचुल अंडे नहीं है, लिहाजा उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते उन्होंने नकली अंडों की पहचान की और दूसरों को सावधान रहने को कहा। आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल के अक्टूबर में भी केरल के मार्केट में नकली चायनीज अंडों की खबर आई थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की सबसे महंगी सौदेबाजी ! एक लाख रुपये में शख्स ने खरीदी एक बैग रद्दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse