मणिपुर चुनाव: बीजेपी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट

0
बीजेपी
प्रतिकात्मक इमेज

मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैं। जिसमें 31 उम्मीदवारों में से 20 के नामों की घोषणा चुनाव के पहले चरण के लिए की गई है जो 4 मार्च को होना है जबकि बाकी के 11 उम्मीदवार 8 मार्च को होने वाले दूसरे चरण में चुनाव में उतरेंगे। इस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

इसे भी पढ़िए :  बशीरहाट हिंसा: केंद्र पर बिफरी ममता, साजिश का लगाया आरोप

ये सब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान हुआ। जिसकी अध्यक्षता की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह का पीएम पर तंज, कहा- 'मोदी जी, आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं'

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में होने हैं, पहला चरण चार मार्च को और दूसरा आठ मार्च को होगा। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की लड़ाई है लेकिन बीजेपी किसी उम्मीदवार को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करेगी, ऐसी संभावना कम ही है। अब देखना ये होगा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री की सूची में किसका नाम आता है।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया डिप्टी सीएम पद का ऑफर?