केजरीवाल को एक और झटका, आप MLA पर लगा तंत्र मंत्र और काला जादू का आरोप

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली:अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। पंजाब में आप नेताओं पर टिकट के बहाने महिलाओं के शोषण का आरोप लगाने वाले दिल्ली के आप विधायक देविंदर सहरावत पर उनके पिता राम प्रकाश सहरावत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप ये है कि सहरावत काला जादू औऱ तंत्र मंत्र में शामिल हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता ने देविंदर से जान का खतरा भी बताया है। रामप्रकाश ने इसकी शिकायत 8 फरवरी को ही केजरीवाल को कर दी थी। पिता के आरोपों पर देविंदर सहरावत का पक्ष फिलहाल नहीं मिला है। देविंदर सहरावत केजरीवाल की पार्टी आप के विधायक हैं। सहरावत इन दिनोंल इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने पंजाब में टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया है। लेकिन अब खुद गंभीर आरोपों और सवालों से घिर गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  SYL मामले में पंजाब सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
राम प्रकाश, देविंदर सहरावत के पिता
राम प्रकाश, देविंदर सहरावत के पिता

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक देविंदर सहरावत के पिता राम प्रकाश ने 8 फरवरी को देविंदर सहरावत के बर्ताव की शिकायत करते हुए चिट्ठी केजरीवाल को भेजी थी। चिट्ठी में बहुत सारे आरोपों के साथ राम प्रकाश ने सहरावत पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।
अगले पेज पर पढ़िए – सहरावत ने कहां सीखा काला जादू

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को एक और झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल पार्टी प्रेसिडेंट बने तो डिजास्टर होगा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse