दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया

0
कर्नाटक
साभार आज तक

कर्नाटक बीजापुर जिले में ऑनर किलिंग का एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवती को दलित युवक से प्रेम विवाह करने की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। ये मामला कर्नाटक के बीजापुर जिले गुंडनकला गांव की है। जहां नाराज परिजनों ने उसे पहले मारापीटा और उसके बाद जिंदा जला दिया।

 

यह पूरा मामला बीजापुर जिले के रहने वाली 21 वर्षीय बानु बेगम का जिसे अपने ही गांव के रहने वाले सायबन्ना शराप्पा से प्यार हो गया। सायबन्ना दलित और बानु मुस्लिम थी। दोनों के रिश्ते की बात सुनकर लड़की के परिजन भड़क उठे। बताया जा रहा कि लड़की के घरवालों ने लड़के पर रेप का आरोप भी लगाया था। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद फर्जी आरोप पाने पर इस मामले को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोपी टीचर ने पुलिस हिरासत में खाया जहर

 

हालांकि इन दोनों ने अपने परिजनों के विरोध से तंग आकर भाग के शादी करने का मन बना लिया था। जिसके बाद दोनों भागकर गोवा चले गए थे। वहां सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में एक-दूसरे से शादी कर ली। कुछ दिनों के बाद उन्हें लगा कि हमारी फैमिली मान जाएंगी जिसके बाद उन्होंने वापस आने का मन बना लिया था। कुछ समय बीतने के बाद दोंनों वापस गांव आ गए। उस समय बानो गर्भवती हो चुकी थी।

इसे भी पढ़िए :  गोवा के बाद दिल्ली में टला विमान हादसा, बाल-बाल भिड़ने से बची इंडिगो और स्पाइस जेट की फ्लाइट

 

दोंनों घर पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा और मारपीट हो गई। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। और लड़के को पत्थर से घायल कर दिया, जिसके बाद लड़का कैसे न कैसे पुलिस थाने पहुंचा लेकिन तब समय निकल चुका था। पुलिस के आने से पहले ही उस लड़की को जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने उसकी बहन और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। अभी भी दो बहनें फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी सरकार का गरीबों को तोहफा, बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 20,000 रुपए