मणिपुर: गवर्नर का BJP को सरकार बनाने का न्योता, बुधवार को शपथ ग्रहण

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिरेन सिंह ने बीते साल अक्टूबर में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। बिरेन सिंह हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के पांगीजम सरतचंद्र सिंह को हराया था।

इसे भी पढ़िए :  योगी, मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ ये 40 विधायक बनेंगे मंत्री? पढ़ें पूरी लिस्ट

फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और फिर राजनेता बने बिरेन सिंह एक समय निवर्तमान मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे। मुख्यमंत्री पद के एक अन्य दावेदार बीजेपी विधायक थोंगम विश्वजीत भी थे।

इसे भी पढ़िए :  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली उत्तराखंड सीएम पद की शपथ, पांच बागी कांग्रेसी बने मंत्री

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस ने 28 और बीजेपी ने 21 सीटें जीती हैं। दोनों बहुमत से दूर हैं। लेकिन अन्य छोटे दलों, एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक के समर्थन से बीजेपी ने 32 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है, जो सरकार गठन के लिए पर्याप्त है।

इसे भी पढ़िए :  दो-दो डीप्टी सीएम के साथ योगी की ताजपोशी आज, पीएम समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse