MCD इलेक्शन : एक्जिट पोल देख कर चिंतित हुए केजरीवाल, बुलाई बैठक

0
दिल्ली पुलिस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : अगर MCD के नतीजे चुनावी सर्वे और एग्जिट पोल्स के मुताबिक ही रहे तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की टेंशन काफी ज्यादा बढ़नी तय है। पहले पंजाब-गोवा चुनाव और बाद में दिल्ली में एक सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली हार से उपजा असंतोष और ज्यादा बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का असंतुष्ट धड़ा केजरीवाल की अगुआई वाले शीर्ष नेतृत्व को घेरने के लिए तैयार बैठा है और इसके लिए वह MCD रिजल्ट्स का इंतजार कर रहा है। शायद तभी आप के अंदर आगे की रणनीति तैयार करने पर विचार शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पहुंचे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात सिर्फ एमसीडी चुनाव को लेकर ही हुई।

इसे भी पढ़िए :  सीबीआई का छापा राजनीतिक बदले की कार्रवाई: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बुधवार को आने वाले MCD चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि दिल्ली की MCD पर किसका कब्जा होगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के लिए इस परिणाम का असर सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब इकाई पर भी पड़ेगा। पंजाब पर इसलिए क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव के बाद से ही आप के कुछ विधायकों ने दिल्ली से दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर आपत्ति जताई थी। इन नेताओं ने पंजाब की हार के लिए भी दिल्ली आलाकमान को दोष दिया था।
अगले पेज पर पढ़िए- पार्टी में केजरीवाल के खिलाफ़ बढ़ेगा असंतोष

इसे भी पढ़िए :  रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पर एफआईआर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse