35 लाख के पुराने नोटों ने उड़ाई रेलवे की नींद! शराब और कैश का क्या है कनेक्शन?

0
पैसे

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस से पुलिस ने मंगलवार की रात 35 लाख रुपये नकद समेत शराब की 14 बोतलें बरामद की। यह सारे नोट 500 के है जो अब पुरी तरह से पुरे देश में बंद हो चुके है। यह तब हुआ जब जनशताब्दी एक्सप्रेस गया जंक्शन पहुंची तो ट्रेन में 3 लावारिस बैग मिले। जिसमें पैसे और शराब की बोतलें थीं। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इनकम टैक्स विभाग को बरामदगी के बारे में सूचना दे दी गई है। साथ ही रेल पुलिस भी इस मामले की तहकीकात में जुटी है।

इसे भी पढ़िए :  आनंदीबेन के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की कोशिश में AAP, सूरत में लगवाए पोस्टर, आम आदमी के डर से आनंदीबेन घर पर

रेल पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया, ‘मंगलवार रात चेकिंग अभियान के तहत रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में गहन छानबीन की गयी। छानबीन के दौरान ट्रेन के एक कोच में सीट के नीचे रखे 3 बैग पर पुलिस को शक हुआ।

इसे भी पढ़िए :  चलता रहा राष्ट्रगान... और ये मैडम लगातार करती रहीं अपमान, वीडियो में देखिए कैसे

बैग के बारे में पूछताछ करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस का शक और गहरा हो गया। तीनों बैग को जब्त कर जब उसे खोला गया, तो बैग में से 500 के पुराने नोटों के बंडल मिले। साथ ही शराब की 14 बोतलें भी बरामद की गईं। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गयी है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में कार्यकर्ता की हत्या के पीछे माकपा के ‘राजनीतिक गुंडे’ : भाजपा